नारी
पुरुष के
पीछे
अर्धांगिनी बन
कर
खडी होती है
नारी ,
सुख दुःख में
साथ देती है
नारी
सफलता में
सहायक होती है
नारी
पुरुषों से
अधिक सहनशील
अधिक सहती है
नारी
ममत्व में स्नेह
की
पराकाष्ठा होती
है नारी
शक्ति का रूप
धैर्य का प्रतीक
महान होती है
नारी
डा.राजेंद्र
तेला,निरंतर
नारी
27-08-05-2015
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें